न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
फारबिसगंज क फैंसी मार्केट स्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन मंगलवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह क्षेत्रीय प्रभारी शांति जायसवाल,स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी आदि ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सह क्षेत्रीय प्रभारी शांति जायसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन में ओबीसी मोर्चा का चुनाव के समय अहम योगदान होता है।संगठन जितना अधिक मजबूत होगा,उतना ही ज्यादा सीट आगामी विधानसभा चुनाव में हासिल कर पाएंगे। वहीं स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी ने अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि एनडीए की डबल ईंजन की सरकार में देश एवं बिहार तरक्की की राह पर है और विकास के नित्य नए आयाम लिखे जा रहे हैं।आपदा प्रबंधन मंत्री विजय मंडल के प्रतिनिधि जोशी मंडल ने कहा कि एनडीए सरकार में हर वर्गों का ख्याल रखा गया है और जिला में विकास के नित्य नए कीर्तिमान बन रहे हैं।
सम्मेलन के उपरांत सभी नव मनोनीत जिला कमिटी के सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।मौके पर महामंत्री जितेन्द्र कुमार वर्मा,अजय मंडल,मंत्री ओमप्रकाश भारती , प्रदीप कन्नौजिया,कमल किशोर मंडल, आनंद भगत, अरुण मंडल, नीरज देव, गौरी यादव, बबली देवी, माणिकचंद साह, बिक्रम मंडल, मृत्युंजय झा, नरेश चौधरी, भाजपा नेता मनोज झा, किशन शर्मा, संदीप शर्मा, सैद, शुभम राय, प्रवीण साह आदि मौजूद रहे।
भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन, क्षेत्रीय प्रभारी समेत विधायक ने लिया भाग

































