न्यूज स्कैन ब्यूरो,अररिया
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कमिटी का विस्तार करते हुए 31 सदस्यीय कमिटी का ऐलान किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल,अररिया भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के निर्देशानुसार 31 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि अरुण मंडल, गौरी यादव, चंद्रकांत साह, ओमप्रकाश मंडल, कमल किशोर मंडल को जिला उपाध्यक्ष अजय मंडल व जितेंद्र कुमार वर्मा को जिला महामंत्री,ओमप्रकाश भारती,नीरज कुमार देव, बिक्रम मंडल, प्रदीप कनौजिया, निर्मल ठाकुर, अरुण मंडल को जिला मंत्री, माणिकचंद साह मीडिया प्रभारी, राजेश साह कमल क्लब के संयोजक, वहीं चंदन पटेल, उमेश मंडल, आनंद कुमार भगत, प्रदीप शर्मा, अभिजीत कुमार राय, परमानंद शर्मा, कमलेश साह, प्रकाश मंडल, दिलीप साह, अवधेश साह, राजेंद्र साह, आनंदी मंडल,मदन कुमार मंडल, मनोज मंडल, विजय साह, बिरेंद्र मंडल को मोर्चा का कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया है।
दिलीप पटेल ने बताया कि प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का निर्देशानुसार जिला कमिटी की घोषणा किया गया है।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिला कमिटी के बाद बहुत जल्द सभी मंडल अध्यक्षों का भी मनोनयन कर लिया जाएगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार, 31 सदस्यीय कमेटी गठित
