न्यूज स्कैन ब्यूरो, कटिहार
शुक्रवार को विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के आवास पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बातचीत किया। इस दौरान सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज हुसैन को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । वही पत्रकारो से बातचीत करते हुए एनडीए सरकार के उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने वंदे भारत ट्रेन, दीपावली व छठ के दौरान यात्रा को सुगम बनाने के लिए बिहार को दी गई 12000 स्पेशल ट्रेन ,औंटी- सिमरिया 6 लाइन गंगापुल की रफ्तार को गति देना, सहिद कई योजनाओं के नाम लेकर एनडीए सरकार की उपलब्धियो को गिनाया, प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता ने एसआईआर को लेकर कहा कि जिनका भी नाम किसी कारणवश मतदाता गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम के तहत छठा है, उनके लिए आयोग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
की गई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मांग की जा रहे कागजातों को देकर वह अपना नाम जुड़वा सकते हैं। जबकि इसको लेकर विपक्ष के द्वारा भ्रम फैलाई जा रही है और महागठबंधन के दो लड़के वोटर अधिकार यात्रा को लेकर राज्य के विभिन्न जिले मे दौड़ा कर रहे हैं और उनका दौरा सीमांचल में भी है। लेकिन उनका कोई विशेष प्रभाव सीमांचल सहित राज्य के अन्य जिलों में नहीं पड़ेगा। राज्य में एनडीए का अपना जन आधार है और हम 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
वहीं उन्होंने विपक्ष पर वोट चोरी की बात पर हमला करते हुए कहा कि बेबी को बेस पसंद है और लालू यादव, तेजस्वी यादव एवं राहुल गांधी को चोर शब्द पसंद है । बीते लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा जननायक टाइटल लगाने पर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि यह बहुत बड़ा अपमान है जननायक एक ही है भारत रत्न स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर दूसरा जननायक कोई नहीं है।राहुल गांधी उनकी पैर के धोंध के बराबर नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में सीमांचल से महागठबंधन का सुफरा साफ हो जाएगा । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी , पूर्व जिलाध्यक्ष डा.चंद्रभूषण ठाकुर, महापौर उषा देवी अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप, जिला प्रवक्ता महेन्द्र झा ,जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, सौरभ मालाकार सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


























