न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, बिहपुर
बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, मिल्की गांव निवासी मोहम्मद हसनैन रविवार देर शाम नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहा था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर बिहपुर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और हसनैन को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के बार-बार चेतावनी देने के बावजूद वह हंगामा करता रहा। अंततः पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाना लाया।
पुलिस द्वारा कराए गए मेडिकल परीक्षण में युवक के शराब के सेवन की पुष्टि हुई। सोमवार को सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में पेश किया, जहां मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

























