बिहपुर : शहीद फौदी मंडल का शहादत दिवस पहली बार मनाया गया, गूंजे आजादी के गीत

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, बिहपुर

बिहपुर प्रखंड के झंडापुर बाज़ार स्थित शहीद फौदी मंडल स्मारक स्थल पर पहली बार शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता “आज़ादी के गुमनाम नायक” पुस्तक के लेखक गौतम कुमार प्रीतम ने की और संचालन रवीन्द्र कुमार सिंह व विकास कुमार ने किया।

गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि “बिहपुर की धरती सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है, लेकिन साहित्यिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में पिछड़ गई है। अब शोधकर्ताओं और राजनेताओं को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करना चाहिए।”

मुख्य अतिथि मड़वा पूरब की मुखिया उषा सिंह निषाद ने कहा कि “शहीद फौदी मंडल हमारी शान हैं। इस स्मारक स्थल को विकसित कर उनके सम्मान में एक प्रेरणादायी केंद्र बनाया जाएगा।”

समारोह में शहीद फौदी मंडल की विरासत पर समर्पित गीत “आजादी के आंदोलन में फौदी मंडल खास है…” प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

शहीद के पौत्र ठीठर मंडल ने भावुक होकर कहा कि “आज एक ओर हम खुशी से आह्लादित हैं, वहीं दूसरी ओर यह पीड़ा भी है कि आजादी के 79 वर्ष बाद भी हमारे नायक को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार हैं।”

अन्य वक्ताओं में सुधीरचंद्र शास्त्री, का. निरंजन चौधरी, पृथ्वी शर्मा, कमल शर्मा, दीपक दीवान, गोपाल सिंह, सुबोध सिंह, बिपिन सिंह, शशि राम, दिलीप सिंह, विभाष रविदास और चतुरी शर्मा शामिल रहे।

इस अवसर पर योगेन्द्र पासवान, अमजद अली, बिहारी सिंह, धीरज मालाकार, मो. राहुल, दिलीप साहब, राजकुमार राम, मनीष, मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।