न्यूज स्कैन ब्यूरो, पूर्णिया
सीमांचल की राजनीति में एक नया और अद्भुत मोड़ आया है। कभी एक-दूसरे के कट्टर विरोधी रहे पप्पू यादव और संतोष कुशवाहा अब एक ही मंच पर दिखाई दे रहे हैं। दोनों नेताओं की साथ में ली गई तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने बिहार की सियासी गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
विरोध से सहयोग तक का सफ़र
2024 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को हराया था।
दोनों के बीच उस दौरान तीखी बयानबाजी हुई थी। आरोप-प्रत्यारोप के दौर में दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
लेकिन अब राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं।
नया समीकरण: दोनों महागठबंधन में
संतोष कुशवाहा को इस बार जदयू से टिकट नहीं मिला। नाराज होकर उन्होंने राजद का दामन थाम लिया और अब वे धमदाहा सीट से जदयू की लेसी सिंह के खिलाफ मैदान में हैं।
वहीं पप्पू यादव कांग्रेस की तरफ से सीमांचल की सीटों पर मोर्चा संभाले हुए हैं।
इस तरह दोनों नेता, जो कुछ महीने पहले तक प्रतिद्वंद्वी थे, अब महागठबंधन के साझेदार बन गए हैं।

































