चिराग ने खगड़िया में जिलाध्यक्ष को बदला, नाटा सिंह बने लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष, शिवराज यादव को बनाया गया प्रदेश सचिव

न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया

खगड़िया में तमाम उठा-पठक के बाद आखिर चिराग पासवान ने संगठन के जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। खगड़िया मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह लोजपा रामविलास के नये जिलाध्यक्ष बने हैं। गौरतलब है कि अभी तक शिवराज यादव लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष थे। जिनकी अध्यक्षता में पार्टी ने जिले में लोकसभा चुनाव लड़ा। हालांकि शिवराज को पार्टी ने जिला से हटाकर प्रदेश का कमान दिया है। उनको पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया गया है। इसके लिए पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने दोनो को मनोयन पत्र जारी किया है। वहीं नाटा सिंह के जिलाध्यक्ष बनने पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जाहीर की है। इधर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने भी सोशल मीडिया के जरिये दोनो को बधाई दी है।

पार्टी में चल रहा था उठा-पटक

बीते 19 जुलाई को खगड़िया में लोजपा रामविलास की समीक्षा बैठक की गई थी। हालांकि पार्टी ने इस बैठक को मुंगेर में हुए चिराग की रैली की सफलता को लेकर बताया है। लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि खगड़िया लोजपा रामविलास में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। पार्टी के अंदर काफी गुटबाजी हो रही थी। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी के कार्यकर्ता ही एक दूसरे की खिंचाई करते देखे जा रहे थे। पार्टी में उठापठक हो रहा था। बैठक के एजेंडे की पुष्टि एक दिन पहले 18 जुलाई को तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष शिवराज यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इशारों इशारों में बता दिया था।

जिला संगठन में बदलाव की चल रही थी कयास

19 जुलाई को खगड़िया लोजपा रामविलास की समीक्षा बैठक में जहां मुंगेर की रैली के सफल आयोजन पर एक दूसरे को बधाई दी गई वहीं पार्टी सूत्रों की माने तो बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अंदर मची कौतुहल को लेकर भी अपनी-अपनी राय रखी। इस दौरान कार्यकर्ताओं इसपर नराजगी भी जाहिर की। इस बैठक में प्रदेश स्तरीय नेता भी थे। जिसे बाद पार्टी में बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे थे।

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद मची थी हलचल

बीते दिनों तत्कालीन जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था “मालिक हूं मालिक रहूंगा, डरता तो किसी के बाप से नहीं” वहीं एक अपने और पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि “मेरा नेता सिर्फ चिराग पासवान हैं, वहीं रहेंगे” । शिवाराज के इन्हीं पोस्ट के बाद पार्टी के अंदर हलचल देखी जा रही थी। चर्चा है कि शिवराज यादव ने यह पोस्ट इसलिए किया था क्योंकि खगड़िया सांसद से उनकी नराजगी थी। हालांकि अब शिवराज प्रदेश सचिव बने हैं तो सांसद राजेश वर्मा ने उनको बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना के साथ संगठन की मजबूती की बात कही है।