डीएम ने छात्राओं को अपनी मर्यादा का ख्याल रखने का दिया संदेश

  • मरीजों के प्रति ईमानदारी से सेवा भाव से कार्य करने की नसीहत
  • जी एन एम छात्राओं का
    कैंपिंग और शपथ ग्रहण कार्यक्रम

सुपौल। सदर प्रखंड के सुखपुर स्थित जी एन एम ट्रेनिंग संस्थान में सत्र 2024-27 की जी एन एम छात्राओं का कैंपिंग एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सावन कुमार, एसडीएम इंद्रवीर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. ललन ठाकुर, डीपीसी बाल कृष्ण चौधरी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नूतन वर्मा, एएनएम प्रभारी प्राचार्य, शिखा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी के द्वारा छात्राओं को अपनी मर्यादा का ख्याल रखने का संदेश दिया गया। उन्होंने मरीजों के प्रति ईमानदारी के साथ सेवा भाव तथा शपथ में जितने भी प्रतिबद्धता किये हैं उन्हें पालन करने का अनुरोध किया । उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी उन्नत तकनीक के प्रति सजग रहने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में कुल 56 छात्राओं को कैंपिंग और शपथ ग्रहण कराया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।