न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में सभी विभाग के पदाधिकारियों की जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में न्यायालय संबंधी लंबित वादों की समीक्षा, जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, सीपीजीआरएम (CPGRAM), आरटीपीएस , जिला जनता दरबार, निर्वाचन एवं अन्य विभागीय कार्यों से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी। सभी विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त बैठक में डीडीसी सारा अशरफ, जिला बंदोवस्त पदाधिकारी विनय कुमार, सिविल सर्जन, डॉक्टर ललन ठाकुर प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा पुष्पा कुमारी , विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, विकास कुमार कर्ण , जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सतीश रंजन , वन प्रमंडल पदाधिकारी,प्रतीक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा० शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, एवं जिला स्तरीय सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, , सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, जिला विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे।