सुपौल। 45 वी वाहिनी मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय के अध्यापकों की उपस्थिति में वृहद पौधारोपण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण के मजबूत संकल्प एवं दृष्टिकोण से हर साल की तरह इस वर्ष भी उच्च मुख्यालय से वाहिनी को 9000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
इसी क्रम में वाहिनी मुख्यालय में रविवार को 1000 पौधों का रोपण किया गया जिनमें मुख्यतः महोगनी, गुलमोहर, अमलतास एवं सागवान जैसे लाभकारी वृक्ष शामिल हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम के सफल प्रयास में जगदीश कुमार शर्मा , कार्यवाहक कमांडेंट, प्रवीण कुमार कौशिक , हरजीत राव, सुमन सौरभ ,उप कमांडेंट , प्रिंसिपल केंद्रीय विद्यालय, शिक्षक गण केंद्रीय विद्यालय और सम्मानित एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
45 वी वाहिनी मुख्यालय में किया गया पौधारोपण का आयोजन
