न्यूज स्कैन ब्यूरो, सुपौल
नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश होने के बाद एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि होने की रफ्तार जारी है।कोसी नदी के जलस्तर मंगलवार की रात 8 बजे कोसी बराज पर 1 लाख 90 हजार 360 क्यूसेक डिस्चार्ज रिकॉर्ड किया गया ।जो स्थिर अवस्था में है। जबकि नेपाल के बराह क्षेत्र में पानी में उतार चढ़ाव की रफ्तार जारी है। बराह क्षेत्र में 1 लाख 20 हजार 950 क्यूसेक जलस्तर रिकॉर्ड किया गया। जो घटने के क्रम में है। जलस्तर बढ़ने को लेकर जल संसाधन विभाग के इंजीनियर सतर्क है। जिला प्रशासन भी बांध और स्पर पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है।
जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि जल स्तर में वृद्धि हो रही है। कोसी तटबंध के सभी स्पर सुरक्षित है। फिलहाल कोई खतरा नहीं है। जल संसाधन विभाग के अभियंता तटबंध पर लगातार गश्त लगा रहे है। जलस्तर बढ़ने से कोसी नदी के भीतर निचले भाग में पानी फैलने लगा है।
मुख्य अभियंता ई वरुण कुमार कोसी नदी के विभिन्न स्पर और कोसी तटबंध का निरीक्षण किया है। उन्होंने विभागीय इंजीनियरों को पेट्रोलिंग करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बराज से 24 फाटक खोलकर पानी का बहाव किया जा रहा है। जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन ने भी संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी को अलर्ट कर नजर रखने का सख्त निर्देश दिया है। सदर अंचल सुपौल ,किशनपुर, सरायगढ़ – भपटियाही , निर्मली ,मरौना अंचल के कुछ पंचायत हर साल बाढ़ के पानी से प्रभावित होते है।