जन सुराज की सुपौल में राजनीतिक दस्तक

सुपौल। जिले में जन सुराज ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल की है। सदर प्रखंड के बैरिया पंचायत में आयोजित जनसभा में जन सुराज नेता अनिल कुमार सिंह ने घूसखोरी और अफसरशाही के खिलाफ जंग का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब सुपौल में घूसखोरी नहीं चलेगी। कोई अधिकारी रिश्वत मांगे तो पहले प्रशासन से शिकायत करें, फिर भी कार्रवाई न हो तो जन सुराज से संपर्क करें, सख्त कार्रवाई करवाई जाएगी।

सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इंद्रदेव साह और संचालन जिला महासचिव नरेश नयन ने किया। मंच पर कई जन सुराज पदाधिकारी मौजूद रहे।