
न्यूज स्कैन ब्यूरो। पटना/खगड़िया/ जहानाबाद
बिहार में शुक्रवार की सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट की बड़ी कार्रवाई की। यूनिट ने जहानाबाद में पदस्थापित डीएसपी संजीव कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। सूचना है कि यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में की जा रही। मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी संजीव कुमार के पटना ,खगड़िया और जहानाबाद के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम यह छापेमारी एक करोड़ 52 लाख के आय से अधिक संपत्ति के मामले में कर रही है।

खगड़िया, जमुई समेत सीएम सिक्योरिटी में रह चुके हैं संजीव
डीएसपी संजीव कुमार जमुई, खगड़िया में नगर थानाध्यक्ष के पद पर लंबे समय तक बने रहे। खगड़िया से तबादला होने के बाद उन्हें सीएम सिक्योरिटी में भी अपनी सेवा देने का भी मौका मिला। उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी में विजिलेंस टीम को क्या कुछ मिला है कि इसकी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से साझा नहीं की जा रही है। खगड़िया में उन्होंने करोड़ों की जमीन खरीदी। जिसपर अभी किराये पर अस्पताल चलाया जा रहा है।