अररिया। बिहार पुलिस की सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में अररिया में एक मुन्ना भाई को गिरफ्तार किया गया। जीरो माइल स्थित अल शम्स मिल्लिया डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र के कमरा संख्य 04 में केन्द्राधीक्षक के द्वारा जांच के क्रम में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी की तस्वीर एडमिट कार्ड में लगे तस्वीर से नहीं मिल रहा था। जिसको लेकर उन्हें संदेह हुआ। जिसके बाद जांच की गई तो पाया गया कि भागलपुर जिला के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पैन वार्ड संख्या 11 के रहने वाले अभ्यर्थी जय कुमार पिता जवाहर लाल यादव रोल नंबर 1537200103 के स्थान पर फर्जी तरीके से राजेश कुमार पिता आनंदी यादव परीक्षा दे रहा है।
फोटो के मिलान नहीं होने पर सुल्तानगंज के पैन वार्ड संख्या 10 के फर्जी परीक्षार्थी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस सन्दर्भ में अल शम्स मिल्लिया डिग्री कॉलेज के केंद्राधीक्षक अब्दुर्रज्जाक पिता मोहीउद्दीन के लिखित आवेदन पर अररिया थाना में केस दर्ज किया गया है। जानकारी गुरुवार को एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय में दी।

































