मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल से 85 हजार के समान चोरों ने उडाए


नवगछिया। शहर से सटे रंगरा प्रखंड स्थित भवानीपुर के मॉडर्न वैभव पब्लिक स्कूल में देर रात बुधवार को चोरी की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया। स्कूल से क्रैंपटन वाटर मोटर, डेल 18 इंच का मॉनिटर, यू टी एल स्मार्ट टीवी 65 इंच व एक प्लास्टिक की कुर्सी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई। उक्त सभी वस्तुओं की कीमत लगभग 85 हजार की थी। चोरी की घटना को लेकर विद्यालय संचालक विश्वास झा के द्वारा रंगरा थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मालूम हो कि भवानीपुर में लगातार इन दिनों चोरी की घटना आम बात हो गई है । इसमें त्रिवेणी झा , पिंटू यादव , मंटू चौधरी , गुड्डू झा , प्रशांत झा , दिनेश यादव , रणविजय झा , अनिल सहित लगभग 20-25 घरों से पानी का मोटर चोरी हो चुकी है। लेकिन रंगरा पुलिस चोरों की गिरफ्तारी में नाकामयाब है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चौकीदार भी नियुक्त हैं। परंतु उन्हें रात में कभी पहरा देते नहीं देखा गया है। पुलिस की गश्ती दल भी गश्त नहीं करते हैं। इसलिए ऐसी घटना आम बात है। यदि पुलिसकर्मी द्वारा चोरी की घटना का उद्भेदन जल्द नहीं किया गया तो ग्रामीण डीजीपी को भी पत्राचार करेंगे। पुलिस की नाकामयाबी पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।