सहरसा। सौर बाजार प्रखंड के चंदौर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-25 पर सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) पर विशेष जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, कन्या उत्थान, वृद्धजन पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और दहेज उन्मूलन जैसी योजनाओं की जानकारी भी महिलाओं को दी गई। आयोजन का संचालन जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम ने किया।
सौर बाजार के चंदौर आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन
