लोको पायलट सुभाष कुमार के सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह, दी गई विदाई

स्कैन न्यूज ब्यूरो, सहरसा

रेलवे में 48 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देने के बाद लोको पायलट सुभाष कुमार के सेवानिवृत्त होने पर ऑल इंडिया लोको रनिंग एसोसिएशन द्वारा एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे के कई चालक, उप चालक एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने सुभाष कुमार के समर्पण, अनुशासन और सेवा के प्रति निष्ठा की सराहना की।

सुभाष कुमार ने अपने सेवाकाल में किसी भी विभागीय कार्रवाई या जोखिम के बिना अपना कैरियर पूरा किया, जिसे उनके सहकर्मियों ने मिसाल बताया। विदाई के अवसर पर उन्हें पारंपरिक पाग, चादर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के बाद सभी साथी डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए उन्हें उनके आवास (रेलवे क्वार्टर) तक छोड़ने पहुंचे।

अपने वक्तव्य में सुभाष कुमार ने कहा, “रेलवे मेरे लिए सिर्फ नौकरी नहीं, परिवार था। मैंने हमेशा कर्तव्य को प्राथमिकता दी और मुझे जो स्नेह मिला, वह जीवनभर याद रहेगा।”

इस अवसर पर सीसी जे.के. सिंह, टीआई सुभाष चंद्र झा, यूनियन नेता वीरेन्द्र पासवान, चालक अंगद कुमार, मुरारी कुमार, बीरेन्द्र यादव, विपेश कुमार, यू.एस. चौपाल, राजेश रजक, अनुज कुमार सिंह सहित दर्जनों रेलवे कर्मचारी उपस्थित थे।