न्यूज स्कैन ब्यूरो, सहरसा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सहरसा परिषदन में जिलाध्यक्ष अर्चना आनन्द की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, जिला प्रभारी मोहम्मद इजहार अहमद, प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार ‘जीशू’ और चंदन बागची बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित थे।
इस बैठक का मुख्य एजेंडा 5 सितम्बर को पटना के मिलर स्कूल मैदान में होने वाली संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार महारैली की तैयारियों को लेकर था। प्रदेश से आए पदाधिकारियों ने प्रखंड स्तर के नेताओं से इसपर फीडबैक लिया और जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कोशी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरती सहरसा से राष्ट्रीय लोक मोर्चा आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में सिमरी बख्तियारपुर या महिषी सीट में से किसी एक पर निश्चित रूप से चुनाव लड़ेगी। इसके लिए ज़िला इकाई को 5 सितम्बर की महारैली में सहरसा से कम से कम 1500 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य दिया गया है।
बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सहरसा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुँचेंगे और महारैली को सफल बनाएंगे।
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव लोकेश सिंह, प्रदेश सचिव अविनाश सिंह, ज़िला प्रधान महासचिव सीएम झा बोआ, गोपाल तिवारी, चंद्रमोहन सिन्हा, गौरव कुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष संगीता देवी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक के अंत में एनडीए घटक दलों के नेताओं – लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष राम रतन ऋषिदेव, लोजपा (रा) के उपाध्यक्ष मणिकांत सिंह और सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव ने अंगद कुशवाहा का स्वागत कर एकता और समर्थन का संदेश दिया।

































