प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: कहा- दिलीप जायसवाल ने जमीन पर कब्ज़ा किया; विरोध करने पर जिसकी जमीन थी उसे पिटवाया, फिर अपने ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई

न्यूज स्कैन ब्यूरो, पटना

  • जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर लगाए संगीन आरोप, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिसकी जमीन थी उसके बेटे राजेश शाह ने विरोध किया। उस बच्चों के साथ षड्यंत्र कर बुरी तरह पीटा गया, उसको सरकारी हॉस्पिटल या कोई दूसरा हॉस्पिटल नहीं ले जाकर दिलीप जयसवाल के अस्पताल में भर्ती करवाया, जिसे दिलीप जायसवाल ने कब्जा कर रखा है, जहाँ उस बच्चे की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि उस बच्चे की मौत जहर से हुई या और कोई कारण से, उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक जारी नहीं की गयी है। इस मामले पर हाई कोर्ट का निर्देश है CID से जांच कराकर इसका निपटारा करने किया जाये ,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुयी है। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल को जब यह बात पता चला कि उनके परिचित उनकी माता जन सुराज के संपर्क में है, तो लगातार उनके गुर्गों के द्वारा धमकी दिया जा रहा है, कॉल किया जा रहा है।

महिला ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर लगाया अपने बच्चे को मरवाने का गंभीर आरोप

वहीं मृतक राजेश साह की माता अमला देवी ने कहा कि मेरे बेटे की मौत का हिसाब अभी तक नहीं मिला है। दिलीप जायसवाल द्वारा षड्यंत्र कर मेरे बच्चे को मरवाया गया। प्रशांत किशोर ने कहा कि दिलीप जायसवाल के कॉलेज वाले मामले पर अभी तक राजद के लोग ने भी अपना मुंह नहीं खोला है। राबड़ी देवी दिलीप जायसवाल को मुंह बोला भाई कहते हैं। राजद के नेताओं के परिवार को उस मेडिकल कॉलेज से डिग्री दिया जाता है। राजद और बीजेपी की मिलीभगत है। वहीं प्रधानमंत्री से प्रशांत किशोर ने सवाल पूछते हुए कहा कि शुक्रवार को बिहार आ रहे है, दिलीप जायसवाल के ऊपर इतना संदिग्ध आरोप है, क्या उनके साथ मंच साझा करेंगे? जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए और कहा कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जिनपर इतना आरोप है, वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष कैसे हो सकते हैं? प्रधानमंत्री मोदी मोतिहारी आ रहे हैं, क्या ऐसे व्यक्ति के साथ मंच साझा करना चाहेंगे ? बिहार में किसी को भी मदद की जरूरत होगी, हम लोग पूरी कोशिश करेंगे ।

मृतक रजेश साह की बहन ने सुनाई अपनी पीड़ा

मृतक राजेश शाह की बहन अनीता ने कहा कि मैं वह अभागन बहन हूं जो अपने भाई का मरा हुआ मुंह नहीं देख पाई। मेरे भाई को इतना टॉर्चर किया गया। मेरा साथ कोई नहीं दिया। वहीं अनीता ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी, तो बोले थे कि कार्रवाई होगी। लेकिन इतने सालों में अभी तक कुछ नहीं हुआ, 2007 की घटना है। इसी के कारण मेरे पिता की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम लड़का होते तो उस समय ही दिलीप जायसवाल को मार दिए होते। उस समय के एसपी द्वारा मेरे सामने लोगों को मार कर मुझे डराने की कोशिश की गई, फिर भी मेरी हिम्मत नहीं हुई। मौजूदा एसपी द्वारा बोला गया कि केस करने से क्या होगा, शादी करो। मुझे सुशांत गोप, दीपक श्रीवास्तव द्वारा धमकी दी गई कि जैसा एक भाई का हश्र हुआ है, वैसे ही और दोनों भाई का कर दिया जाएगा।

आईपीएस और भोजपुरी स्टार हुए शामिल

जनसुराज की ओर से शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जय प्रकाश सिंह पूर्व आईपीएस जन सुराज में शामिल हुए। ,हिमाचल प्रदेश में एडीजी थे, VRS लेकर जन सुराज में हुए शामिल हुए हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार गायक सह अभिनेता रितेश पांडेय भी जन सुराज में शामिल हुए। रितेश पांडेय भोजपुरी के 50 से ज्यादा फिल्मों में बतौर अभिनेता काम कर चुके हैं। वहीं, जय प्रकाश सिंह ने कहा कि अपना सब कुछ छोड़कर जन सुराज का हाथ मजबूर करने का फैसला लिया है। जन सुराज के विजन के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करूंगा। वहीं, रितेश पांडेय ने कहा कि प्रशांत किशोर की विचारधारा से प्रभावित होकर जनसुराज से जुड़ने का फैसला लिया है। देश और विदेश की कई जगह में मुझे काम करने का मौका मिला , वहां हमने देखा बिहारियों को हेय दृष्टि से देखा जाता है ,इसलिए हमने फैसला लिया कि जन सुराज के साथ मिलकर बिहार बदलने के लिए काम करेंगे ।