न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा एवं भाजपा नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद के निर्देशानुसार नवगछिया जिला युवा मोर्चा की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। संगठन विस्तार के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्तियों की जानकारी दी गई।
भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया के जिला अध्यक्ष कुणाल कुमार गुप्ता ने अपनी जिला कार्यकारिणी की टीम की घोषणा सोमवार को कर दी है जिसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर चंद्रकांत चौधरी (बिहपुर), अभिषेक कुशवाहा, डब्लू कुमार मंडल (नारायणपुर), पिंटू सम्राट (नवगछिया) एवं पिंटू यादव (नारायणपुर) को मनोनीत किया गया है।
जिला महामंत्री के रूप में प्रभु प्रिंस महतो (खरीक) एवं अभिषेक कुमार गुप्ता (इस्माइलपुर भिट्ठ) को जिम्मेदारी दी गई है।
सौरभ कुमार रजक (नवगछिया), अमरजीत मंडल (खरीक), किशोर शर्मा (नारायणपुर), शुभम कुमार सिंह (खगड़ा) और ज्योतिष कुमार भारती (नारायणपुर)। जिला कोषाध्यक्ष के रूप में धीरज कुमार (नया टोला) और सह कोषाध्यक्ष कृष्ण सिंह चौहान (नवगछिया) को नियुक्त किया गया है।
जिला प्रवक्ता बनाए गए हैं: प्रिंस कुमार (तेतरी), अमर किशोर यादव (चापर साधुआ), चितरंजन कुशवाहा (नारायणपुर) और मुरारी मंडल (साधोपुर भवानीपुर)।
जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं अनंत कुमार पंडित जबकि सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शुभम कुमार (जयरामपुर, बिहपुर नया टोला) को दी गई है। युवती प्रमुख के रूप में नेहा कुमारी और युवती सह-प्रमुख के रूप में शबनम कुमारी (नवगछिया) को नामित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, कमल क्लब संयोजक विक्रम चौधरी (गोपालपुर) तथा स्टडी सेल प्रभारी अभिनव कुमार (नवटोलिया, नवगछिया ग्रामीण) को बनाया गया है।
भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया की यह नई टीम संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य करेगी। संगठनात्मक नियुक्तियों पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी कामाहौल है।