न्यूज स्कैन ब्यूरो (अलौली), खगड़िया
खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित जोगिया गांव में चाकू से हमलाकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक की पहचान जोगिया गांव के वार्ड नंबर 17 निवासी मो. मुस्तफा के 15 वर्षीय पुत्र मो. बादशाह के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर मौत की सूचना पाते ही मृतक युवक के घर में कोहराम मचा है।
अज्ञात हमलावरों दिया घटना को अंजाम
घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों की माने तो युवक अपने घर के बाहर दरवाजे पर सो रहा था। मंगलवार देर रात और गुरुवार अहले सुबह करीब दो बजे सोए अवस्था में युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। जिसे कई बार चाकू मारा गया। बताया जाता है कि घटना के बाद युवक की चीख पुकार सुन जबतक परिजन घर से बाहर निकले तबतक हमलावर फरार हो गए। जिसके बाद आनन फानन में युवक को परिजन इलाज के बेगूसराय ले गए।