भाजपा पूर्वी मंडल की तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए युवा, भारत माता की जयकारे के साथ किया भ्रमण

न्यूज स्कैन ब्यूरो (चौथम), खगड़िया

खगड़िया जिले के चौथम में भाजपा पूर्वी मंडल के द्वारा तिरंगा बाइक रैल निकाली गई। उक्त रैली आगामी 78वें स्वतंत्रता दिवस पर ङर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्वी मंडल के अध्यक्ष सोनी देवी के अगुआई में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारत माता की जय घोष करते बाइक पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया। बाइक रैली चौथम के करुआ मोड़ से चलकर प्रखंड के पूर्वी मंडल के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए करूआ मोड़ पर आ कर सम्पन्न हुआ। इस दौरान भाजपा के पूर्वी मंडल क्षेत्र के हर घर तिरंगा झंडा लगाया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम के तहत शहीदों के स्मारकों की साफ सफाई रंग रौगन कराया जा रहा है। वहीं शहीदों के घर जाकर उनके आश्रितों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शिवनन्दन तांती, महामंत्री विजय कुमार गुप्ता, कार्य समिति सदस्य रविन्द्र शर्मा, सहित सैकड़ों नेता कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। गौरतलब है कि भाजपा पूर्वी मंडल द्वारा आय़ोजित तिरंगा बाइक रैली के दौरान सड़क के दोनो तरफ लोगों की भीड़ देखी गई। जहां सभी तरफ भारत माता के जयकारे लगाये गए। बाइक रैली में ज्यादातर युवाओं को देखा गया। जो नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।