बचपन प्ले स्कूल में मैंगो वीक का आयोजन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया

खगड़िया शहर के बचपन प्ले स्कूल में बुधवार को मैंगो वीक का आयोजन किया गया। जिसमें नौनिहालों को आम के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चे आम से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों में शामिल हुए। वहीं बच्चों को स्कूल की तरफ से आम भी खाने के लिए दिया गया। मौके पर स्कूल के डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को आम के महत्व एवं इसके सांस्कृतिक महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि आम न केवल एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि यह हमारे संस्कृति और इतिहास का भी एक अभिन्न अंग है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चं का मानसिक एवं बौधिक विकास होता है। वे अपने यहां आने वाले बच्चों को शिक्षा के अलवा समाजिक और सांस्कृतिक जानकारी भी दे रहे हैं।

बच्चों ने खूब की मस्ती

बुधवार को बचपन प्ले स्कूल के मैंगो वीक कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने खूब मस्ती भी की। कार्यक्रम के दौरान बच्चे अपने शिक्षकों से जानकारी भी हासिल कर रहे थे। स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर पुष्पा कुमारी ने कहा कि आम सिर्फ फल नहीं है, यह प्रेम, समृद्धि, और खुशी का प्रतीक भी माना जाता है। वहीं कार्यक्रम में स्कूल के अभिभावक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।