एआईएसएफ के 90 वें संथापना दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन, कार्यकर्ताओं ने छात्र आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को किया याद

न्यूज स्कैन ब्यूरो (परबत्ता), खगड़िया

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अंचल कार्यालय में एआईएसएफ ने अपना 90 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन भी किया गया। इस मौके पर सीपीआई के कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि 12 और 13 अगस्त को बना छात्र संगठन एआईएसएफ भारत का सबसे पहला छात्र संगठन है। जिसने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत के शैक्षिक और सामाजिक सुधारों तक, छात्रों के अधिकारों और देश के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बतौर एएसआईएफ सदस्य सभी को गर्व है कि हमारा संगठन “अध्ययन और संघर्ष” के मूल मंत्र के साथ छात्रों के हित, सामाजिक न्याय और वैज्ञानिक समाजवाद के लिए निरंतर लड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू द्वारा उद्घाटित लखनऊ से शुरू हुआ यह आंदोलन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

समाजिक समानता और एकता का लिया गया संकल्प

एआईएसएफ के स्थापना दिवास के मौके पर छात्रों को शिक्षा के अधिकार हर हाथ और समाजिक समानता सहति एकता का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर छात्र आंदोलन के गौरवशाली इतिहास को याद किया और वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा किया। कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों में जिला सह सचिव चार्ली आर्या, अंचल अध्यक्ष बिट्टू मिश्रा, सचिव ऋषि कुमार, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, सह सचिव नीतीश कुमार, श्रवण कुमार, सुमन शर्मा, अंकित कुमार, गुड़िया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सूरज कुमार, कुंदन कुमार, अंकित कुमार समेत दर्जनों छात्र मौजूद रहे।