- दर्जनों युवाओं को जोड़ा, जिलाध्यक्ष नाटा सिंह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
न्यूज स्केन ब्यूरो । खगड़िया
खगड़िया लोजपा रामविलास में तमाम उठा-पटक के बाद शनिवार को दर्जनों युवा ने पार्टी में शामिल हुए। जिनको जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाकर अपने कुनबे में जोड़ा। पार्टी नेताओं ने कहा कि इससे खगड़िया में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की मजबूती को एक नया आयाम मिलेगा। बता दें कि दर्जनों युवा जब ऋतुराज जायसवाल और मुकुल आर्य के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। शनिवार को लोजपा रामविलास में सदस्यता लेने वाले प्रमुख युवाओं में प्रिंस चौधरी, कोमल गुप्ता, रितेश रंजन, अंकित पासवान, लोलू यादव, रघु यादव, और बाल्मिकी यादव का नाम शामिल शामिल है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें ज़िला प्रवक्ता अभिषेक मनोज, एसएसटी प्रकोष्ठ के ज़िलाध्यक्ष रामविलास पासवान, युवा नेता छोटू पोद्दार, चौथम लोजपा के युवा नेता रामप्रीत कुमार, मनीष कुमार, निशांत प्रताप ,धर्मेंद्र पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
जिलाध्यक्ष बोले पार्टी है मजबूत
कार्यक्रम में मौजूद जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह ने कहा कि ऋतुराज जायसवाल और मुकुल आर्य जैसे ऊर्जावान युवाओं के नेतृत्व में नए साथियों का पार्टी से जुड़ना हमारे संगठन को नई ऊर्जा देगा। लोजपा (रामविलास) का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व में लाना और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। खगड़िया में पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है और यह अभियान जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता युवाओं ने सांसद राजेश वर्मा के कार्यों और जनसेवा से प्रेरित होकर ली है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सोच, नेतृत्व और जमीनी काम ने हम युवाओं को बहुत प्रभावित किया है। अब हम संगठन के माध्यम से समाज की सेवा और विकास में भागीदारी करेंगे।

































