भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के संगठन का हुआ विस्तार, संगठन सह क्षेत्रीय मंत्री की उपस्थिति में दिलाई गई दर्जनों लोगों को सदस्यता

न्यूज स्कैन ब्यूरो, खगड़िया

भाजपा अनु. जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेंद्र पासवान एवं खगड़िया जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत के निर्देश पर अनु. जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू पासवान ने संगठन का विस्तार किया है। जिसमें भाजपा संगठन सह क्षेत्रीय मंत्री रविन्द्र रंजन उपस्थित रहे। बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें दिलीप पासवान, रंजीत कुमार दास, अमित राजवान ,दीपक कुमार चौधरी एवं दीपक पासवान को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं गोविंद पासवान, केवल राम को महामंत्री की जिम्मेवारी मिली है। जबकि संगीता देवी, अजीत सदा, योगेश पासवान, नवीन कुमार निराला, धीरज पासवान को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इधर कोषाध्यक्ष के रुप में लाल बहादुर पासवान को बनाया गया। साथ ही उनके साथ सह-कोषाध्यक्ष राम कुमार दास कार्य करेंगे। वहीं कार्यालय मंत्री बिरजू पासवान को बनाया गया है।

इधर मीडिया प्रभारी राहुल कुमार पासवान एवं सह-मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार भारती को चुना गया है। साथ ही वीरेंद्र पासवान, अमन कुमार, विकास कुमार को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। आईटी सेल संयोजक के रुप में रोहित कुमार एवं सह आईटी सेल संयोजक मनीष कुमार को दायित्व मिला है। अमित कुमार, सागर पासवान, युमना रानी, जितेंद्र पासवान, करण कुमार पासवान, पप्पू कुमार को राम, विकास पासवान, राजेश कुमार दास, बैकुंठ पासवान एवं बबलू चौधरी को जिला कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।