खगड़िया: सिंचाई में पिता की मदद के लिए खेत जा रहा युवक आया करंट की चपेट में, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

न्यूज स्कैन ब्यूरो। खगड़िया

बिहार के खगड़िया जिला स्थित पसराहा में एक युवक की मौत करंट से हुई है। मृतक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के पैकांत गांव निवासी प्रमोद शर्मा के 17 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा है। वहीं मृतक युवक के घर में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि युवक दो भाई में बड़ा था। जो पढ़ाई करता था।

पिता की मदद में गया था खेत

लोगों ने बताया कि मृतक युवक अपने पिता की मदद के लिए खेत गया था। जहां सिंचाई में उसे पिता की मदद करनी थी। लेकिन रास्ते में वह बिजली तार की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने उसे खेत में तड़पता देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक युवक के पिता किसान हैं। जो पिता की मदद के लिए गया था।