भाजपा भभुआ विधानसभा कार्यशाला में दिखा शक्ति प्रदर्शन,संगठन मजबूती पर हुआ मंथन

न्यूज स्कैन ब्यूरो, कैमूर

भारतीय जनता पार्टी भभुआ विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला रविवार को आयोजित की गई। भभुआ के लिच्छवी भवन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे ने की, जबकि संचालन का दायित्व जिला महामंत्री संतोष खरवार ने संभाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहाबाद सह प्रभारी अशोक भट्ट एवं जिला प्रभारी अशोक साह थे। मंच पर बिहार संस्कृति बोर्ड के चेयरमैन मृत्युंजय झा, बिहार विधान परिषद सदस्य निवेदिता, भभुआ विधायक भारत बिंद, पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडे, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, विधानसभा प्रभारी दीनानाथ सिंह, विधानसभा संयोजक कृष्णा जायसवाल सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जिला महामंत्री चन्द्रभान सिंह पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रघुवंश राम, दुर्गेश चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, उपकार प्रजापति, प्रेम प्रकाश पांडे, जिला मंत्री नरेंद्र अरविंद राय आर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाल यादव, जितेंद्र तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रिशु सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष समीक्षा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बिंद श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता गोपाल तिवारी, राजदेव राम, अनुराग केशरी, मंडल अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पटेल, विजय राम, अभय सिंह, सोना सुमन देवी, सीमा पांडे, पूजा देवी, अजय दुबे, अरविंद आर्य, महेंद्र चंद्रवंशी जैसे नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, आगामी चुनावों की तैयारी, पंचायत स्तर पर संवाद बढ़ाने, तथा मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भभुआ विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यशाला में उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को 2025 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठित रहने, बूथ जीतने का संकल्प लेने और जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया।