बांका में पिता ने अपने ही बेटे पर शराब और ब्राउन शुगर के नशे में मारपीट करने और जान से मारने का लगाया आरोप

न्यूज स्कैन ब्यूरो। बांका

बांका के रजौन थाना क्षेत्र में किफायतपुर गांव में एक पिता ने अपने ही बेटे पर शराब और ब्राउन शुगर के नशे में मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता अनिल मंडल ने रजौन थाने में लिखित आवेदन देकर अपने बेटे हंसराज उर्फ नेपाली के खिलाफ न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।आवेदन में अनिल मंडल ने बताया कि उनका बेटा हंसराज पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह लगातार ब्राउन शुगर और शराब के नशे में घर में उत्पात मचाता है। वह अक्सर मारपीट करता है और जमीन बेचकर पैसे की मांग करता है। अनिल मंडल ने बताया कि पूर्व में भी मजबूरी में जमीन बेचकर बेटे को कुछ पैसा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पूर्व जब वह खेत में काम कर रहे थे, तभी बेटा हथियार लेकर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर जमीन नहीं बेची तो 12 राउंड गोली चला देगा। शुक्रवार की सुबह भी इसी बात को लेकर मारपीट की गई और धमकी दी गई।इस घटना के बाद अनिल मंडल भयभीत हैं और पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि आवेदन के अनुसार जांच पड़ताल किया जा रहा है।