न्यूज स्कैन ब्यूरो, सिवान
जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में चाकू मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। जमीन विवाद में एक व्यक्ति को चाकू मार कर हत्या की गई है। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सिंगार पट्टी गांव की है, जहां सुरेश शाह को चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। सुरेश शाह का शव खून से लतपथ घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। सुरेश शाह घर से खाना खाकर रात में सोने के लिए बथान में चले गए थे, तभी रात में ही चाकू मार कर हत्या कर दी गई और शव को घर से कुछ ही दूरी पर गड्ढा मे फेंक दिया गया था।
जब परिजन ने देखा कि सुरेश घर पर नहीं है तो खोजबीन शुरू की। फिर घर से कुछ दूरी पर उनका शव खून से लथपथ मिला। परिजन जमीन के लिए गांव के कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि 5 दिन से गाँव के ही कुछ लोग धमकी दे रहे थे कि हम लोग हत्या कर देंगे। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। वही मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है।

































