सीतामढ़ी में एक बार फिर गोलियों की गूंज, युवक की हत्या से सनसनी; 3 शूटर ने वारदात को अंजाम दिया

सीतामढ़ी। जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले
रही हैं। ताजा मामला बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबु नरहा गांव का है, जहां तीन अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान आदित्य कुमार उर्फ बेलवा के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक को निशाना बनाकर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बाजपट्टी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश या गैंगवार की जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बड़ी बात ये है कि हाल के दिनों में जिले में गोलीबारी की ये लगातार दूसरी घटना है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।


पूरा मामला फिलहाल जांच के दायरे में है, पुलिस जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। गुरुवार सुबह में भी सीतामढ़ी रेलवे के ट्रैकमैन की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी।