खगड़िया: महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज स्कैन ब्यूरो खगड़िया / गोगरी

गोगरी थानाक्षेत्र अंतर्गत मुश्किपुर में एक महिला की मौत फंदे से लटक कर संदिग्ध अवस्था में हो गयी है। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान मुश्किपुर निवासी मो. सद्दाम की पत्नी शाहीन खातून के रूप में हुई है। मृतक का मैका भी नगर परिषद गोगरी ही बताया जा रहा है। मैके वालों का आरोप है कि उनको फोन पर ससुराल वालों ने बताया कि आपकी बेटी फंदे से लटकर मर गई है। जिसके बाद वे लोग अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे। मामले में गोगरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसका पोस्टमार्ट करा उसे परिजनों को सौंप दिया है। गोगरी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के आवेदन पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक की मां के अनुसार हत्या ससुराल द्वारा किया गया है। मां ने आरोप लगाया की उनकी बेटी के साथ ससुराल वाले और उसका पति मारपीट करते थे। कई महीनों से उनकी बेटी उनके घर पर ही थी। कुछ दिन पहले ही देवर मो. जुब्बा द्वारा उनकी बेटी को विदा करवा कर ले जाया गया। जिसमें ससुराल वालों ने कहा था कि आगे से मारपीट की घटना नहीं होगी। मां ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस से उनको न्याय की उम्मीद है।