न्यूज स्कैन ब्यूरो (गोगरी) खगड़िया
बिहार मे कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात के बीच खगड़िया में अपराधियों ने एक युवक की हत्या गोली मार कर दी है। घटना जिले के गोगरी फुदकीचक गांव निवासी अरुण महतों के पुत्र कन्हैया महतों के रूप में हुई है। जिसे शुक्रवार रात करीब 12 बजे गोली मारी गई। इधर घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा है। इस मामले में पुलिस ने जीच्छु महतो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जो घटना के बाद अपने ससुराल भाग गया था। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बेटे के जन्म का दावत देने जा रहा था मृतक
घटना के संबंध में मृतक के परिजन की माने तो वह अपने पुत्र के जन्म का दावत देने अपने गांव में निकला था। तभी रास्ते में गिरफ्तार अपराधी जीच्छु महतों के साथ अन्य अपराधियों ने उसे घेर लिया। जहां उससे झड़प हुई। इसी दौरान उसके सीने में गोली मार दी गई। जहां घटना स्थल पर ही मृतक की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही परिवार के खुशी का माहौल मातम में बदल गया।