न्यूज स्कैन ब्यूरो, भोजपुर
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के समर्थकों ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि बिहार में पवन सिंह से बड़ा कोई स्टार नही है ना ही किसी का इतना बड़ा फैनबेस है.दरसल पवन सिंह शाहपुर के जवईनिया जा कर कटाव पीड़ितों से मिलने जा रहे थे लेकिन गांव से चंद किलोमीटर की दूरी पर हजारों की संख्या में पवन फैन्स अपने चहेते स्टार को घेर लिए और उनके लाख आग्रह के बावजूद भी एक कदम आगे नही बढ़ने दिए.मजबूरन पावर स्टार को जवईनिया के पहले से ही लौटना पड़ा.
बता दे कि आज भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के जवनिया गांव में बाढ़ व कटाव पीड़ितों का दुख साझा करने पहुंचने वाले थे, लेकिन गांव के बाहर ही समर्थक इतने बेकाबू हो गए की बीच रास्ते से ही कलाकार सह नेता पवन सिंह को मजबूरन उन्हें अपनी गाड़ी को घुमाकर वापस लौटना पड़ गया.पवन सिंह के प्रति युवाओं का जुनून इस कदर देखा जा रहा था कि लोग जान जोखिम में डाल कर बस की छत और नदी के ऊपर बने पुल के रेलिंग पर चढ़ कर पवन सिंह को एक नजर देखने के लिए बेताब रहें.
सीने स्टार पवन सिंह शाहपुर के जवैनिया गांव में गंगा के कटाव से प्रभावित पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे.जैसे ही उनका काफिला गौरा पुल के पास पहुंचा,हजारों की संख्या में मौजूद समर्थकों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया.जहां सड़क पर पानी आ गया था और उन्हें देखने वालों की भीड़ वहीं जमा हो गई. भारी बारिश के बावजूद पवन सिंह के चाहने वालों की भीड़ टस से मस नहीं हुई. हालात ऐसे बन गए कि पवन सिंह अपने वाहन से भी उतर नहीं सके. घंटों तक भीड़ में फंसे रहने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उन्हें भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वापस लौटा दिया गया. हालांकि कि जवैनिया गांव के लोग पवन सिंह के आने की आश लगाए बैठे रहे लेकिन प्रस्थिति पवन सिंह के साथ ऐसी हुई कि वो बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका दर्द ना बांट सकें.
पवन सिंह अपने फैन का प्यार देख गदगद हो गए.वापस लौटने के बाद पवन सिंह अपने ऑफिसियल इंस्टा आईडी से फैन का बनाया वीडियो भी पोस्ट किए और कैप्शन में लिखे की जवईनिया गांव के लोगो को मेरा सादर प्रणाम सिर्फ एक दिन नही बल्कि हर दिन आपके साथ हूं. पवन सिंह फैन का बनाया वीडियो पोस्ट किए इससे उनके खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

































