गंगा के कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे पप्पू यादव के नीचे से जमीन खिसकी

न्यूज स्कैन ब्यूरो, भोजपुर

आरा में बाढ़ से गंगा कटाव के पीड़ितों से मिलने पहुंचे पूर्णिया सांसद सह कांग्रेस नेता पप्पू यादव बाल-बाल बचे। पप्पू यादव द्वारा बाढ़ और कटाव का जायजा लेने के वक्त अचानक एक पक्के का घर की दीवार भर-भराकर गंगा में विलीन हो गई।

बाढ़ के पानी में डूबने से बचे से पप्पू यादव

सुरक्षा कर्मियों ने पप्पू यादव को किसी तरह संभाल कर सुरक्षित स्थान पर लाया। आपको बता दें कि भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के जवैनिया गांव में विगत कुछ दिनों से गंगा के बढ़ते जलस्तर से कटाव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिसमें दर्जनों घर अभी तक कटाव के कारण गंगा में विलीन हो चुके हैं।जिसके बाद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जानने के लिए जवैनिया गांव पहुंचे हुए हैं।