गोपालपुर के तीनटंगा में दिनदहाड़े महिला की हत्या; शराब के नशे में युवक ने मांगी सिगरेट, इंकार किया तो कनपटी में मारी गोली

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

भागलपुर के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक ने पहले महिला से सिगरेट मांगी, फिर मोबाइल नंबर और अवैध संबंध की मांग करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसके चेहरे पर गोली मार दी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी युवक शराब के नशे में था। वह पहले भी महिला पर दबाव बना रहा था। आज सुबह उसने फिर से महिला से मोबाइल नंबर मांगा और जब महिला ने इनकार किया, तो आरोपी ने उसके कनपटी पर गोली चला दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बड़ा सवाल

आरोपी खुलेआम कैसे घूम रहा था?

क्या पहले भी महिला ने इसकी शिकायत की थी?

महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन कितना सजग है?