न्यूज स्कैन ब्यूरो भागलपुर
वी केयर संस्था ने रविवार को दशांति नीर के सहयोग से बजरंगी ढाबा के पास जगदीशपुर में डाक बम सेवा शिविर का आयोजन किया। संस्थापक नितेश चौबे ने बताया कि यह सेवा शिविर शिवभक्तों की सेवा हेतु लगाया गया जिसका उद्देश्य है की इस कठिन यात्रा में उन्हें जल,शर्बत,फलहार,औषधि और आस्था का साथ प्रदान करना। उन्होंने सभी दाताओं का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह आयोजन पूरा हुआ। इस शिविर में कुश, गौतम, रिशांत, ओम, राजेश, जय, नीरज, रुद्र, आयुष, सोनल, गोल्डन, अलका, तृप्ति, मयंक, सुमित, संदीप, प्रियवर, शुभम, शशांक, विनीत, सोहन, नवनीत, अमर, भद्रसेन, समुज्जुअल ने योगदान दिया।
वी केयर संस्था ने डाक बम सेवा शिविर का किया आयोजन

































