न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, बिहपुर
राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल 7 अगस्त को बिहपुर स्थित बहुजन चेतना केंद्र में आयोजित अतिपिछड़ा सम्मेलन सह कार्यकर्ता संवाद को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
इस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ. अनिल सहनी, राजद नेता सरदार अशोक महतो और राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण यादव मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महासचिव सह भागलपुर प्रमंडल प्रभारी मदन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी भाग लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम, राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान और चंद्रशेखर यादव ने पत्रकारों को बताया कि इस सम्मेलन में बिहपुर विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, छात्र-नौजवान, किसान और मजदूर शामिल होंगे।
गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय, संगठनात्मक मज़बूती और अतिपिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

































