पीरपैंती। एकचारी दियारा में जीविका दीदियों संग संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूर्व विधायक अमन कुमार ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। प्रवासी महिला पायल सोनी समेत कई जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिलाओं को संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
एकचारी दियारा में जीविका दीदियों के साथ संवाद
