न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया (भागलपुर)
नवगछिया पुलिस जिले में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक कमर आलम खां के आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मूल रूप से दरभंगा निवासी स्वर्गीय खां एक कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।
शुक्रवार को नवगछिया पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश, साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्व. खां को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पूरे सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने भावुक शब्दों में कहा,”स्व. कमर आलम खां न केवल एक जिम्मेदार अधिकारी थे, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी थे। उनका असमय जाना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। हम उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में पूरी मजबूती से खड़े हैं।”
पुलिस विभाग की ओर से शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि विभागीय स्तर पर परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, स्थानीय लोग और स्व. खां के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।



























