न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
नवगछिया एनएच-31 स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 8:30 बजे के आसपास घटी। मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी लगार निवासी संतोष राय के 26 वर्षीय पुत्र निलेश कुमार के रूप में हुई है।
सूचना मिलने के बाद नवगछिया पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर रात 9:00 बजे अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। युवक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस उसके परिजनों को सूचना दी है। साथ ही मृतक की जेब से एक कागज भी मिला है, जिसमें निलेश कुमार नाम से एक दिन की छुट्टी का आवेदन लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल के लिए निकल चुके हैं।

































