मां बिहुला विषहरी पूजा समिति की नई कार्यकारिणी गठित

  • समर्पण व सद्भाव के संकल्प के साथ पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

जय मां बिहुला विषहरी पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज स्थानीय कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में कई अहम निर्णय लेते हुए विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में कुणाल गुप्ता को संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। सचिव पद की जिम्मेदारी कौशल जायसवाल को दी गई, जबकि उप सचिव के रूप में पंकज गुप्ता का चयन किया गया। कार्यालय प्रभारी की भूमिका कुमार मिलन सागर को दी गई।

उपाध्यक्ष पद के लिए समिति ने करण लहरी, राजेश पोदार, बजरंग पोदार, गोपाल लहरी, संजीव अजेय, मदन भगत, प्रभात रंजन, प्रदीप गुप्ता, अमित भगत, धीरज कुमार, अजय मल्होत्रा, प्रवीण जायसवाल और दुलार चंद्र महतो को मनोनीत किया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मुकेश गुप्ता, मानस कुमार, मोहम्मद चांद, अमित यादव, चंदन सिंह निषाद, मनोज साह समेत अन्य सक्रिय सदस्यों को भी शामिल किया गया। बैठक के अंत में मां विषहरी से प्रार्थना की गई कि नई कार्यकारिणी समिति को समर्पण, सद्भाव और सामाजिक सेवा की भावना से सफलतापूर्वक आगे बढ़ाए।