भाजपा युवा मोर्चा नवगछिया की जिला बैठक आयोजित, आगामी कार्य योजनाओं पर हुआ मंथन

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नवगछिया की एक अहम जिला स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय कार्यालय में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी सोनू कुमार शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता भाजयुमो नवगछिया के जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती के लिए रणनीति तैयार करना और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन करना था। इस अवसर पर जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को निर्णायक बताते हुए उन्हें लगातार जुड़ाव बनाए रखने की सलाह दी।

बैठक में जिला महामंत्री प्रभु प्रिंस, अभिषेक गुप्ता, सुंदरम कुमार, प्रिंस कुमार, शुभम कुमार सिंह, चंद्रकांत चौधरी, डब्लू कुमार मंडल, नेहा कुमारी, शबनम कुमारी, रमेश कुमार, चितरंजन कुशवाहा, पिंटू सम्राट समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।