मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा मनाया गया मनुहार हरियाली तीज महोत्सव

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

नवगछिया मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में मनाया गया। मनुहार हरियाली तीज महोत्सव का मंच संचालक श्वेता बुबना एवं सपना शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति रानी, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया, सुभाष वर्मा, गोविंद केडिया रवि सरार्फ राजेश चौधरी सपना शर्मा वीणा सरार्फ बबीता वर्मा अध्यक्ष रश्मि सरार्फ द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में युगल जोड़ी में प्रथम प्राइज ईशा मावन्डिया और आकांक्षा मावन्डिया एवं द्वितीय प्राईज शिखा कानोडिया और सुहानी कनोडिया ने प्राप्त किया। डांस धमाका में सभी बच्चों ने अपने डाँस का हुनर दिखाया। रंग बिरंगे स्टॉल्स, राजस्थानी व्यंजन, मेहंदी प्रतियोगिता, वन मिनट गेम्स, सरप्राइज गेम्स, लक्की ड्रा हॉजी का कार्यक्रम किया गया। सभी को प्राइज दिया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा की अध्यक्ष रश्मि सराफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, बबीता वर्मा, बुलबुल वर्मा, चित्रा टिवडेवाल,पूजा शर्मा,सरिता चिरानिया, रिया चिरानिया, संध्या चिरानिया, रिंकी शर्मा, रितु चिरानिया, खुशबू मवांडिया, बिणा सरार्फ, सपना शर्मा , कबिता अग्रवाल, कंचन खेमका, सीमा गाडोदिया, रीता गाड़ोदिया जुटी रहीं।