लायन्स क्लब नवगछिया टाउन ने नव निर्वाचित जिला पाल व सचिव का किया सम्मान

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन की ओर से रविवार को स्टेशन रोड स्थित हरि कुंज परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E के नव निर्वाचित जिला पाल लायन प्रदीप खेतान एवं केबिनेट सह सचिव लायन रवि भास्कर सिन्हा को अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

क्लब की सेवा गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत

समारोह की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल ने वर्ष 2025-26 के प्रथम माह जुलाई में किए गए सामाजिक सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इन सेवाओं को “सेवा परमो धर्मः” की भावना के तहत संपन्न किया गया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, जयशंकर प्रसाद मंडल, प्रो. विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार चौधरी, लायन डॉ. अनंत विक्रम, और क्लब कोषाध्यक्ष लायन मनोज कुमार सर्राफ भी उपस्थित रहे।

जिला पाल ने पदाधिकारियों को सम्मानित किया

लायन्स इंटरनेशनल के जिला पाल लायन प्रदीप खेतान ने क्लब के प्रमुख पदाधिकारियों को पिन पहनाकर सम्मानित किया। इनमें अध्यक्ष विनोद कुमार चिरानीयां, सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, और कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सर्राफ शामिल थे। अंत में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने जिला पाल, केबिनेट सचिव एवं सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया।