न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया
नवगछिया प्रखंड क्षेत्र के कदवा बोड़वा टोला निवासी पवन कुमार, जिनकी पत्नी और आशा कार्यकर्ता की 28 जून 2023 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी, को बुधवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक सौंपा गया।
यह चेक नवगछिया पीएचसी प्रभारी डॉ. बी. दास और डीसीएम सुमित कुमार के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर पंचायत के मुखिया नरेश सिंह भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने मृतका के परिवार को सांत्वना दी और सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उन्हें दिया जाएगा।
गौरतलब है कि आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की थी, जिसके आलोक में यह सहायता राशि प्रदान की गई है।
































