चेहल्लुम त्योहार को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी ने डीएम सहित अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर

चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर सेंट्रल मोहर्रम कमेटी भागलपुर की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। यह आवेदन जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) तथा नगर आयुक्त, नगर निगम को दिया गया।

कार्यकारी संयोजक महबूब आलम ने बताया कि ज्ञापन में चेहल्लुम जुलूस के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी दी गई है और संबंधित विभागों से त्योहार से पहले आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की गई है।


प्रमुख मांगें

जुलूस मार्ग की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

लाइटिंग और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था हो।

पेयजल, शौचालय, और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराई जाए।

जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाए।

जुलूस मार्ग में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाया जाए।

नगर निगम द्वारा मच्छर-नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, और जलजमाव की समस्या दूर की जाए।