अभाविप गोपालपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन, लत्तीपाकर हाईस्कूल मैदान में हुई बैठक

न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, नवगछिया

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की गोपालपुर नगर इकाई का गठन स्थानीय लत्तीपाकर हाईस्कूल मैदान में आयोजित एक बैठक में किया गया। इस अवसर पर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक गौतम साहू ने किया।

बैठक में उपस्थित विभाग संयोजक अनुज चौरसिया ने संगठन के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह गोपालपुर में पहली बार नगर इकाई का गठन हुआ है, जो संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है।

जिला संयोजक गौतम साहू ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे संगठन को एक आदर्श इकाई बनाने की दिशा में सक्रियता से कार्य करें।

नगर अध्यक्ष काजु कोषिक सर ने कहा कि संगठन के हित में कार्य करना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। वहीं, नगर मंत्री ने कहा कि अब से छात्रहित के साथ-साथ संगठन के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है, जिसे वे सकारात्मक ऊर्जा के साथ निभाएंगे।

नई कार्यकारिणी

नगर अध्यक्ष: काजु कोषिक सर

नगर उपाध्यक्ष: कर्ण सर

नगर सह मंत्री: मिनाक्षी कुमारी, सोनी कुमारी, रितेश कुमार, सुमित कुमार

खेलो भारत प्रमुख: फुलटन कुमार

SFD प्रमुख: लक्ष्मी कुमारी, मुन्नी कुमारी

SFS प्रमुख: विशाल आनंद

नगर मीडिया प्रमुख: प्रिया कुमारी

कला मंच प्रमुख: मोनी कुमारी

कार्यकारिणी सदस्य: वर्षा कुमारी, सोनम खातून, हिमांशु कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य

बैठक में संगठन के विस्तार, छात्रों से संपर्क और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।