न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
ज़िले में खेल प्रतिभा की पहचान और उन्नयन के लिए 11 से 14 अगस्त तक जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन होने जा रहा है। सैंडिस कंपाउंड और खेल भवन में आयोजित इस बड़ी प्रतियोगिता में कुल 1232 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर 5 अगस्त को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। आयोजन की रूपरेखा, खिलाड़ियों की व्यवस्था, तकनीकी स्टाफ की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा एवं चिकित्सा इंतज़ाम को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए।
प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण
कक्षा 6वीं से 10वीं तक के खिलाड़ी भाग लेंगे।
दो आयु वर्ग: अंडर-14 और अंडर-16
कुल 1232 खिलाड़ी (बालक-बालिका)
50 तकनीकी पदाधिकारी की तैनाती
₹2500 / ₹1500 / ₹1000 की पुरस्कार राशि
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे क्वालिफाई।
जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने स्पष्ट किया कि केवल प्रखंड स्तरीय चयनित खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। सभी खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा दी गई यूनिफॉर्म में ही भाग लेना अनिवार्य होगा।
समारोह में चिकित्सा, पुलिस, साफ-सफाई, आवासन और सहभागिता प्रमाण पत्र देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही एक चयन समिति भी बनाई गई है, जो राज्य स्तर के लिए प्रतिभाओं की निगरानी करेगी।
































