न्यूज स्कैन रिपाेर्टर, भागलपुर
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर लोजपा (रामविलास) नेता और पूर्व प्रत्याशी अमर कुशवाहा ने राजद विधायक असरफ अली सिद्दीकी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि “नाथनगर विधानसभा आज विकास से कोसों दूर है। क्षेत्र की हालत ऐसी है मानो यह 15 साल पीछे चला गया हो।”
अमर कुशवाहा ने विधायक असरफ सिद्दीकी की निष्क्रियता को मुख्य कारण बताया। “विधायक ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर नाथनगर की जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। साथ ही, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत के नाम पर लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़ितों को कोई वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा।
अमर कुशवाहा ने जनता से अपील की कि “अब समय आ गया है कि ऐसे ‘रिटायर्ड’ नेताओं को चुनाव से बाहर किया जाए और विकास को प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशियों को मौका दिया जाए।”



























